राहुल भारत में हो रहे विकास से अनभिज्ञ; कांग्रेस पश्चिम एशिया के मुद्दे पर राजनीति कर रही : मोदी

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 04:40 PM

pm modi targets rahul gandhi says congress unaware of india development

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में एक रैली के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश के विकास की जानकारी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर पश्चिम एशिया संकट पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मोदी ने केरल की जनता से भाजपा-नीत...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें देश में हो रहे विकास की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पश्चिम एशिया संकट के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली में मोदी ने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों के बारी-बारी से सत्ता में आने का सिलसिला राज्य के हित में अब समाप्त होना चाहिए।

PunjabKesari

उन्होंने केरल की जनता से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को अगले पांच वर्षों के लिए सत्ता में आने का मौका देने का आग्रह किया क्योंकि इसमें 'मोदी की गारंटी' शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल की जनता अब एलडीएफ (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) और यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) की राजनीति से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि 2024 में त्रिशूर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत और हाल ही में तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली सफलता का प्रभाव पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।

PunjabKesari

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के "युवराज" को देश में हो रहे विकास की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें यह भी नहीं पता कि भारत के युवा और कई कंपनियां ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही हैं और इनमें केरल की कंपनियां भी शामिल हैं । प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भाजपा केरल को कृत्रिम मेधा (एआई) और भविष्य की तकनीकों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए काम करेगी। पश्चिम एशिया संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को कहीं भी फंसा हुआ नहीं छोड़ता।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट पर राजनीति कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों का वहां की सरकारें पूरा ध्यान रख रही हैं और इसके लिए उन्होंने उन देशों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!