PM Modi Gujarat Visit: 31 मार्च को गुजरात दौरे पर जाएंगे PM मोदी, देंगे 891 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं की सौगात

Edited By Updated: 28 Mar, 2026 12:31 PM

pm modi to inaugurate rs 891 crore rail projects in gujarat on march 31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 31 मार्च को अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती देने जा रहे हैं। पीएम मोदी यहाँ 891 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 31 मार्च को अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती देने जा रहे हैं। पीएम मोदी यहाँ 891 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुजरात में रेल कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाना, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और यात्रियों की सुविधा में सुधार करना है।

प्रमुख विकास कार्य और उनका प्रभाव

  • हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा नई रेल लाइन: प्रधानमंत्री 482 करोड़ रुपये की लागत से बनी 55 किलोमीटर लंबी इस लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह साबरकांठा जिले की कनेक्टिविटी को सीधा अहमदाबाद और उदयपुर से जोड़ेगी।
  • जामनगर और गांधीधाम में विस्तार:  कनालूस-जामनगर दोहरीकरण: 257 करोड़ रुपये की परियोजना (27 किमी)।
  • गांधीधाम-आदिपुर मल्टीट्रैकिंग: 152 करोड़ रुपये की परियोजना (11 किमी)।
  • नई ट्रेन सेवा: खेड़ब्रह्मा से अहमदाबाद (वाया हिम्मतनगर) के बीच एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे दैनिक यात्रियों को सस्ता और सुगम विकल्प मिलेगा।
 

परियोजनाओं के बड़े लाभ

 दीनदयाल पोर्ट जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों तक माल ढुलाई अब अधिक तेज़ और कुशल होगी। ट्रैक के दोहरीकरण और विस्तार से ट्रेनों के संचालन में समय की बचत होगी, जिससे व्यापारिक लागत घटेगी। बेहतर रेल नेटवर्क से स्थानीय किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे। साबरकांठा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी अनिवार्य सेवाओं तक पहुँच अब और आसान हो जाएगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!