हम केरल में अगली सरकार बनाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 04:36 PM

pm modi we will form the next government in kerala

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूडीएफ और एलडीएफ दोनों पर निशाना साधते हुए उन पर 'दशकों तक भ्रष्टाचार करने और राजनीतिक अवसरवादिता में लिप्त होने' का रविवार को आरोप लगाया।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूडीएफ और एलडीएफ दोनों पर निशाना साधते हुए उन पर ''दशकों तक भ्रष्टाचार करने और राजनीतिक अवसरवादिता में लिप्त होने'' का रविवार को आरोप लगाया। मोदी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''दशकों से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने मिलकर केरल को लूटा है इस व्यवस्था में हमारा केरल फंसा रहा है।''

PunjabKesari

मोदी ने कहा, ''कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगाते हैं आपको दोनों से सावधान रहना चाहिए।'' उन्होंने दावा किया कि केरल ''बदलाव का संदेश भेज रहा है'', जिसमें युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच भाजपा के लिए समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन केरल में अगली सरकार बनायेगा।

PunjabKesari

मोदी ने कहा, ''केरल में 'टीम भाजपा' और 'टीम राजग' मिलकर सरकार बनायेंगे। केरल की जनता के आशीर्वाद और आपके सहयोग से हम यहां सरकार बनाएंगे और केरल की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'' उन्होंने केंद्रीय निधियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाते हुए कहा, ''यह पैसा आपका था, लेकिन उन्होंने इसे लूट लिया है।'' उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दोनों मोर्चे भाजपा के उदय से भयभीत हैं और कहा कि उनके ''गलत काम उजागर हो जाएंगे।'' विकास का वादा करते हुए मोदी ने कहा कि राजग सरकार लूटे गए धन को वापस लाएगी और केरल में विकास को गति देगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!