14 खरीफ फसलों पर ऐतिहासिक MSP बढ़ोतरी - प्रधानमंत्री मोदी की अन्नदाता के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण: तरुण चुग

Edited By Updated: 14 May, 2026 01:42 PM

bharatiya janata party tarun chugh narendra modi ccea msp

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCEA द्वारा खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के निर्णय का हार्दिक स्वागत किया। किसानों को Rs. 2.60 लाख करोड़...

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCEA द्वारा खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के निर्णय का हार्दिक स्वागत किया। किसानों को Rs. 2.60 लाख करोड़ के अनुमानित भुगतान और 824.41 लाख मीट्रिक टन खरीद की गारंटी के साथ यह निर्णय PM मोदी की दूरदर्शी, निर्णायक और गतिशील नेतृत्व क्षमता का अप्रतिम प्रमाण है। उन्होंने ने बताया कि संशोधित MSP उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत के कम से कम 1.5 गुना पर निर्धारित की गई है, जिससे किसानों को उनकी लागत पर न्यूनतम 50 प्रतिशत का मुनाफा सुनिश्चित होगा। मोदी सरकार के कार्यकाल (2014-15 से 2025-26) में 14 खरीफ फसलों के किसानों को MSP के रूप में Rs. 18.99 लाख करोड़ का भुगतान किया गया - जो कांग्रेस नीत UPA सरकार के पूरे एक दशक (2004-05 से 2013-14) में किए गए Rs. 4.75 लाख करोड़ के भुगतान से लगभग चार गुना अधिक है। इसी प्रकार खरीफ फसलों की खरीद UPA काल के 4,679 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर मोदी सरकार में 8,746 लाख मीट्रिक टन हो गई है - यही है वादे और काम का असली फर्क।

चुग ने कहा कि इस MSP वृद्धि से पंजाब के किसानों को विशेष लाभ होगा, क्योंकि प्रदेश की मुख्य फसलें - धान और कपास - दोनों पर उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। पंजाब में बहुतायत उगाई जाने वाली ग्रेड-A धान का MSP अब Rs. 2,461 प्रति क्विंटल और लंबे रेशे वाली कपास का MSP Rs. 8,667 प्रति क्विंटल हो गया है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पंजाब की AAP सरकार कर्जमाफी, धान बोनस और समय पर खरीद जैसे वादों पर बेशर्मी से झूठ बोलती रही है, वहीं केंद्र में PM मोदी की सरकार हर वर्ष पंजाब के अन्नदाता को ठोस, वास्तविक और जमीनी लाभ पहुंचाती रही है।

चुग ने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। जब पंजाब में PM नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और गतिशील नेतृत्व की लहर पर सवार होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, तो पंजाब के किसान समझेंगे कि असली डबल इंजन सरकार का अर्थ क्या होता है। हर गांव तक MSP पर सीधी खरीद पहुंचेगी, कृषि अवसंरचना में निवेश कई गुना बढ़ेगा, और कांग्रेस द्वारा लूटे गए तथा AAP द्वारा ठगे गए पंजाब के किसानों को वह सम्मान और समृद्धि मिलेगी जिसके वे वास्तव में हकदार हैं। चुग ने पंजाब की जनता से आग्रह किया कि वे धोखे की राजनीति को नकारें और BJP को अन्नदाता समृद्धि का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने का अवसर दें।

चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधे सवाल पूछा कि वे कब अपने किसानों से किए गए वादों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने बार-बार अन्नदाता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है - और इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण पड़ोसी राज्य हरियाणा है, जहां BJP की डबल इंजन सरकार सभी फसलों पर MSP आधारित खरीद सुनिश्चित करती है और किसानों को उनकी उपज का समय पर उचित मूल्य दिलाती है। हरियाणा का किसान आज चैन की नींद सोता है क्योंकि उसे पता है कि उसकी फसल का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी - जबकि पंजाब का किसान AAP सरकार द्वारा 2022 के चुनावों से पहले किए गए कर्जमाफी और सभी फसलों पर MSP खरीद के वादे का आज भी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। चुग ने भगवंत मान से सीधे पूछा - आखिर कब तक पंजाब का किसान बहाने सुनता रहेगा? सभी फसलों पर MSP खरीद और Rs. 2 लाख की कर्जमाफी का वादा कब पूरा होगा?

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!