PNB FD Scheme: ₹2 लाख जमा करें और पाएं ₹77,945 का फिक्स ब्याज, पूरी गारंटी के साथ

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 09:36 AM

pnb customers rs 2 lakh lump sum 5 years pnb fd bank interest

सरकारी बैंकों में निवेश करना आज भी सबसे भरोसेमंद माना जाता है और जब बात पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की हो, तो ग्राहकों का उत्साह और बढ़ जाता है। हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती के बाद पीएनबी ने अपनी एफडी (FD) दरों को नए सिरे से...

नेशनल डेस्क: सरकारी बैंकों में निवेश करना आज भी सबसे भरोसेमंद माना जाता है और जब बात पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की हो, तो ग्राहकों का उत्साह और बढ़ जाता है। हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती के बाद पीएनबी ने अपनी एफडी (FD) दरों को नए सिरे से अपडेट किया है। अगर आप अपने पास रखे फालतू पैसे को सुरक्षित रखते हुए उस पर शानदार मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो पीएनबी की 5 साल वाली स्कीम एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

निवेश एक और फायदे अनेक

PNB अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD की सुविधा देता है। बैंक की ब्याज दरें फिलहाल 3% से शुरू होकर 7.2% तक जाती हैं। सबसे ज्यादा मुनाफा 390 दिनों वाली स्पेशल स्कीम में मिल रहा है, लेकिन लंबी अवधि के लिए 5 साल वाली एफडी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो रिटायरमेंट या भविष्य की किसी बड़ी जरूरत के लिए पैसा जोड़ना चाहते हैं। इस बैंक में आप अपनी उम्र के हिसाब से अलग-अलग ब्याज दरों का लाभ ले सकते हैं।

2 लाख रुपये पर कितना होगा मुनाफा?

मान लीजिए आप 2 लाख रुपये की एकमुश्त राशि 5 साल (60 महीने) के लिए फिक्स करते हैं, तो आपकी कमाई कुछ इस तरह होगी:

  • आम नागरिकों के लिए: अगर आपकी उम्र 60 साल से कम है, तो बैंक आपको 6.10% की दर से ब्याज देगा। इस हिसाब से 5 साल बाद आपका 2 लाख रुपया बढ़कर 2,70,701 रुपये हो जाएगा। यानी आपको घर बैठे 70,701 रुपये का सीधा फायदा होगा।

  • बुजुर्गों के लिए एक्स्ट्रा बेनिफिट: वरिष्ठ नागरिकों को बैंक हमेशा थोड़ा ज्यादा सम्मान और ब्याज देता है। 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को 6.60% की दर मिलेगी, जिससे उनकी 2 लाख की राशि मैच्योरिटी पर 2,77,445 रुपये बन जाएगी। इसमें 77,445 रुपये का शुद्ध मुनाफा शामिल है।

खास मौकों पर और भी ज्यादा रिटर्न

अगर आप कम समय के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो 390 दिनों की स्कीम सबसे 'हॉट' है। इसमें अति वरिष्ठ नागरिकों (Super Senior Citizens) को 7.20% तक का तगड़ा ब्याज मिल रहा है। पीएनबी की इन योजनाओं की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपका पैसा न केवल सुरक्षित है, बल्कि मिलने वाला रिटर्न भी पूरी तरह गारंटीड है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!