Silver Price Shock: चांदी में 50 साल की सबसे बड़ी गिरावट, क्या 2 लाख के नीचे आएगा भाव? निवेशकों में घबराहट

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 04:08 PM

silver experiences its biggest in 50 years will prices fall below 2 lakh

29 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने 4.20 लाख रुपए प्रति किलो का लाइफटाइम हाई बनाया था लेकिन महज 4 दिन से भी कम समय में कीमतें बुरी तरह धराशायी हो गईं। सोमवार तक चांदी अपने शिखर से करीब 46 फीसदी टूट चुकी है, जो बीते 50 साल की सबसे...

बिजनेस डेस्कः 29 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने 4.20 लाख रुपए प्रति किलो का लाइफटाइम हाई बनाया था लेकिन महज 4 दिन से भी कम समय में कीमतें बुरी तरह धराशायी हो गईं। सोमवार तक चांदी अपने शिखर से करीब 46 फीसदी टूट चुकी है, जो बीते 50 साल की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।

इस गिरावट ने साल 1980 के ऐतिहासिक क्रैश को भी पीछे छोड़ दिया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी को अपने पीक से 70% गिरने में करीब 5 महीने लगे थे। मौजूदा हालात में चांदी कुछ ही दिनों में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज कर चुकी है, जो उस दौर में भी नहीं देखी गई थी।

70–80 घंटों में करीब 2 लाख रुपए टूटे दाम

अगर रुपए के हिसाब से देखें तो चांदी ने 70–80 घंटों में करीब 1.94 लाख रुपए की गिरावट दर्ज की है। 4.20 लाख के उच्च स्तर से फिसलकर यह 2.25 लाख रुपए तक आ गई यानी औसतन हर घंटे करीब 2,400 रुपए की गिरावट दर्ज हुई, जिसने निवेशकों को चौंका दिया है।

मौजूदा हालात क्या कहते हैं?

सोमवार को MCX पर चांदी 32,342 रुपए टूटकर 2,35,339 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। सुबह चांदी 2,67,501 रुपए पर खुली थी, जबकि रविवार की स्पेशल ट्रेडिंग में यह 2,65,652 रुपए पर बंद हुई थी।

क्या 2 लाख से नीचे जाएगी चांदी?

जानकारों के मुताबिक, अगर आने वाले सत्र में 25,000 रुपए तक की और गिरावट आती है, तो चांदी 2 लाख रुपए से नीचे फिसल सकती है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रेडिंग के दौरान 50% तक की गिरावट भी देखी जा सकती है, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट होगी।

गिरावट की बड़ी वजहें क्या हैं?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, चांदी में गिरावट की सबसे बड़ी वजह गोल्ड-सिल्वर रेश्यो का तेज बढ़ना है, जो फिलहाल 61 के पार पहुंच चुका है और इसके 70 तक जाने की आशंका है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत न देना, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और जियो-पॉलिटिकल तनाव में कमी भी कीमतों पर दबाव बना रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वैश्विक हालात में बड़ा बदलाव नहीं आता, तब तक चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!