FD से बेहतर रिटर्न! Post Office स्कीम दे रही है ₹17,000 महीना, जीरो रिस्क में जोरदार रिटर्न

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 08:54 AM

post office zero risk scheme senior citizen saving scss

रिटायरमेंट के बाद हर किसी की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि उनकी जमा पूंजी सुरक्षित रहे और साथ ही घर चलाने के लिए एक तय रकम हर महीने मिलती रहे। अगर आप भी अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से आजाद बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की 'सीनियर सिटीजन सेविंग...

नेशनल डेस्क: रिटायरमेंट के बाद हर किसी की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि उनकी जमा पूंजी सुरक्षित रहे और साथ ही घर चलाने के लिए एक तय रकम हर महीने मिलती रहे। अगर आप भी अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से आजाद बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की 'सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम' (SCSS) एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। यह न केवल आपके निवेश को सरकारी सुरक्षा देती है, बल्कि बैंक एफडी के मुकाबले कहीं बेहतर रिटर्न भी प्रदान करती है।

क्यों खास है यह सरकारी योजना?

इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबी इसका 'जीरो रिस्क' होना है। चूंकि यह सीधे भारत सरकार द्वारा संचालित है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। वर्तमान में सरकार इस पर 8.2% की आकर्षक ब्याज दर दे रही है। इसकी एक और खासियत यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

कौन ले सकता है इसका लाभ?

आमतौर पर यह योजना 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए है, लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में उम्र सीमा में ढील दी गई है:

  • सामान्य नागरिक: 60 वर्ष या उससे अधिक।

  • VRS लेने वाले: 55 से 60 वर्ष के बीच के लोग।

  • रिटायर्ड डिफेंस कर्मचारी: 50 से 60 वर्ष के बीच के पूर्व सैनिक।

25 लाख के निवेश पर 17 हजार की मासिक कमाई

इस स्कीम में आप कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप इसमें 25 लाख रुपये एकमुश्त जमा करते हैं, तो 8.2% की दर से आपको सालाना 2,05,000 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेंगे। नियम के मुताबिक, ब्याज का भुगतान हर तीन महीने (तिमाही) में किया जाता है, जो लगभग 51,250 रुपये बनता है। यदि हम इसे मासिक आधार पर देखें, तो यह करीब 17,083 रुपये की नियमित आय सुनिश्चित करता है।

समय सीमा और अन्य नियम

यह निवेश 5 साल के लिए होता है। अगर 5 साल बाद भी आप इस लाभ को जारी रखना चाहते हैं, तो इसे 3 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार पैसा जमा करने पर जो ब्याज दर तय हो जाती है, वह पूरे 5 साल तक वैसी ही बनी रहती है, चाहे बाजार में ब्याज दरें कम ही क्यों न हो जाएं। हालांकि, समय से पहले पैसा निकालने पर कुछ पेनल्टी देनी पड़ सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!