4 महीने में 8 लोगों को उतारा मौ'त के घाट; पुलिस ने 'साइको किलर' को किया गिरफ्तार, ऐसे की गईं सिलसिलेवार हत्या'एं

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 10:12 PM

police arrested the psycho killer

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खर्वे गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले चार महीनों के भीतर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्तिगत...

नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खर्वे गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले चार महीनों के भीतर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्तिगत रंजिश के चलते शराब में जहर मिलाकर अपने शिकारों को पिलाता था।

रंजिश और मानसिक कुंठा बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी रामसहाय जायसवाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने पुरानी रंजिश, गाली-गलौज, जमीन विवाद, पत्नी पर गलत नजर रखने की आशंका, कर्ज और टोना-टोटका जैसे अलग-अलग कारणों से एक-एक कर आठ ग्रामीणों को निशाना बनाया। आरोपी ने न केवल आठ लोगों की हत्या की, बल्कि एक अन्य व्यक्ति की जान लेने का भी प्रयास किया था।

कुत्ते पर किया था जहर का परीक्षण
जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी ने इंसानों को निशाना बनाने से पहले एक कुत्ते पर जहरीले पदार्थ का परीक्षण किया था। इसके बाद उसने चूहे मारने की दवा के बहाने 'सुहागा' नामक जहरीला पदार्थ हासिल किया और उसे शराब में मिलाकर अपने परिचितों को पिलाना शुरू कर दिया। फरवरी से मई 2026 के बीच हुई इन संदिग्ध मौतों से गांव में खौफ का माहौल पैदा हो गया था।

मददगार बनकर छुपाता रहा अपने गुनाह
आरोपी की चालाकी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह प्रत्येक मौत के बाद पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा दिखाई देता था। वह शवों को अस्पताल ले जाने से लेकर अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं तक में बढ़-चढ़कर शामिल रहता था, ताकि किसी को भी उस पर शक न हो।

7 शवों को कब्र से निकाला गया बाहर
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रशासन की अनुमति से सात शवों का उत्खनन (Exhumation) कराया और उन्हें पोस्टमॉर्टम व फॉरेंसिक परीक्षण के लिए रायपुर भेजा। चूंकि एक मृतक का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था, इसलिए तकनीकी साक्ष्यों और ग्रामीणों के संदेह के आधार पर पुलिस ने रामसहाय को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!