तेहरान का मिसाइल कार्यक्रम कभी भी अमेरिका-ईरान बातचीत का हिस्सा नहीं था : शहबाज शरीफ

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 01:56 AM

tehran s missile program was never part of us iran talks shahbaz sharif

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते में तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़ा कोई प्रावधान शामिल नहीं है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते में तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़ा कोई प्रावधान शामिल नहीं है।

शरीफ ने यह टिप्पणी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की। पेजेश्कियान एक दिन की राजकीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे हैं।

ईरान की परमाणु और मिसाइल प्रौद्योगिकी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए शरीफ ने कहा कि वह "बिना किसी हिचकिचाहट के कह सकते हैं कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई... यह बातचीत के एजेंडे में शामिल ही नहीं था।" उन्होंने कहा, "यह मुमकिन नहीं है कि दूसरों के पास मिसाइल हों और ईरान के पास न हों।" ईरान का मिसाइल कार्यक्रम इजराइल के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है, जिसे हालिया संघर्ष के दौरान सैकड़ों मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!