बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, केसी सिन्हा समेत कई नेता BJP में शामिल

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 04:01 PM

prashant kishor suffers a major setback in bankipur by election kc sinha and se

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां जीत को लेकर अपने- अपने दावे कर रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। जन सुराज के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का...

नेशनल डेस्क: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां जीत को लेकर अपने- अपने दावे कर रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। जन सुराज के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इन नेताओं के जाने लेकर बीजेपी के लिए राह अब असान मानी जा रही है। इस तरह से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़े झटके रुप में देखा जा रहा है।

आप को बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में केसी सिन्हा ने कुम्हरार सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा था। ऐसे में प्रशात किशोर की राह अ मुश्किले होते हुए दिखाई दे रही है। नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। नीरज युवा मोर्चा से जुड़े नेता हैं। बीजेपी ने उन्हें पिछले उम्मीदवार अभिषेक कुमार (बंटी) के नाम वापस लेने के बाद मैदान में उतारा है। जहां प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं। बता दें कि बांकीपुर समेत मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को नतीजे घोषित होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!