तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, की पूजा-अर्चना,देखें तस्वीरें

Edited By Updated: 21 Nov, 2025 01:41 PM

president draupadi murmu visited lord venkateswara in tirumala

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने सबसे पहले श्री वराहस्वामी मंदिर का दौरा किया। उसके बाद तिरुमला मंदिर के महाद्वारम पहुंचीं, जहां तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी)...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने सबसे पहले श्री वराहस्वामी मंदिर का दौरा किया। उसके बाद तिरुमला मंदिर के महाद्वारम पहुंचीं, जहां तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी. आर. नायडू और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

PunjabKesari

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने अपने परिवार के सदस्यों और अधिकारियों के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में पूजा की।'' पुजारियों के साथ राष्ट्रपति महाद्वारम में दाखिल हुईं और ध्वजस्तंभ पर प्रार्थना की। दर्शन करने के दौरान आंध्र प्रदेश के धर्मार्थ विभाग के मंत्री ए रामनारायण रेड्डी और अन्य भी मौजूद थे।

PunjabKesari

राष्ट्रपति ने गर्भगृह के अंदर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्हें ‘शेष वस्त्रम' भेंट किया गया और रंगनायकुला मंडपम में उन्हें वेद आशीर्वचन (वैदिक आशीर्वाद) प्राप्त हुआ। इसके बाद, राष्ट्रपति को तीर्थ प्रसाद भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर और टीटीडी द्वारा प्रकाशित 2026 के डायरी और कैलेंडर भेंट किए गए।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!