राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नेपाल के नए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से फोन पर बात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की हुई चर्चा

Edited By Updated: 17 Mar, 2023 09:47 PM

president murmu spoke to nepal s new president ramchandra poudel on phone

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल से टेलीफोन पर बात की और उन्हें पदभार संभालाने पर बधाई दी

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल से टेलीफोन पर बात की और उन्हें पदभार संभालाने पर बधाई दी। विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने भारत व नेपाल के बीच अद्वितीय एवं बहुआयामी संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आगे ले जाने तथा दोनों देशों के नागरिकों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को और भी मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

एमईए के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समय केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां से पौडेल को टेलीफोन किया और उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति का पदभार संभालाने पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत तथा नेपाल के बीच चले आ रहे द्विपक्षीय संबंध राष्ट्रपति पौडेल के मार्गदर्शन में और भी अधिक ऊंचाई तक पहुंचेंगे। पौडेल ने 13 मार्च को नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!