संत रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बताई उनके विचारों की अहमियत

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 02:06 PM

prime minister modi paid tribute to sant ravidas on his birth anniversary

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संत रविदास के करुणा और न्याय से जुड़े विचार सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने सामाजिक समरसता और सद्भावना पर उनके संदेश को...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि करुणा और न्याय पर उनके विचार सरकार के कल्याणकारी कदमों का मूल आधार है। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।''

मोदी ने कहा, ''उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।''

PunjabKesari

प्रधानमंत्री संत रविदास के अनुयायियों, रविदासिया समुदाय के एक पवित्र स्थान डेरा सचखंड बल्लां का दौरा कर रहे हैं। उनका डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से भी बातचीत का कार्यक्रम है, जिन्हें हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!