प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाट, नयी ट्रेन सेवाओं को भी दिखायी हरी झंडी

Edited By Updated: 23 Jan, 2026 12:46 PM

pm modi inaugurated development projects in kerala

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों में एक नई जागरूकता पैदा हुई है। परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने और ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी ने कहा कि यह दिन केंद्र सरकार के प्रयासों से प्रेरित केरल के विकास में एक नयी गति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रेल संपर्क को और मजबूत किया गया है और शुरू की गई परियोजनाएं तिरुवनंतपुरम को देश के एक प्रमुख केंद्र में बदलने में मदद करेंगी।

मोदी ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और एक त्रिशूर-गुरुवायूर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने यहां सीएसआईआर-एनआईआईएसटी नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी और उद्यम केंद्र की आधारशिला रखी और ‘पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड' की शुरुआत की जो यूपीआई से जुड़ी ब्याज मुक्त परिक्रामी ऋण सुविधा (रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा) है। मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत कई लाभार्थियों को ऋण राशि और क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केरल और पूरे देश के गरीबों का कल्याण करना है। साथ ही उन्होंने यहां श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियो सर्जरी केंद्र की आधारशिला भी रखी और नए पूजप्पुरा मुख्य डाकखाने का उद्घाटन किया।

<

>

मोदी ने इन महत्वपूर्ण विकासात्मक उपलब्धियों के लिए केरल के लोगों और पूरे देश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत' के निर्माण के लिए पूरा देश मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस विकास में हमारे शहरों ने अहम भूमिका निभाई है। पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने शहरी बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश किया है।'' मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई परियोजनाएं राज्य के विकास में दूरगामी प्रभाव डालेंगी। विजयन ने कहा, ‘‘केरल के लिहाज से ये परियोजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह राज्य सरकार के लिए संतोष का एक यादगार क्षण है, क्योंकि हम लंबे समय से इनमें से कई परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी का लगातार आग्रह कर रहे थे।''

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दक्षिणी राज्य के प्रति ‘‘यह संवेदनशीलता और सद्भावना का भाव'' बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि केरल से जुड़ी अन्य विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक मांगों को भी समय आने पर पूरा किया जाएगा और प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि उन सभी को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!