कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

Edited By Updated: 28 Sep, 2020 06:18 PM

protest of congress againts farmers law

हाल ही में स्वीकृत किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विजयपुर में धरना दिया और इन कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए फौरन वापस लेने की मांग की गई।

साम्बा: हाल ही में स्वीकृत किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विजयपुर में धरना दिया और इन कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए फौरन वापस लेने की मांग की गई। पूर्व पार्षद एवं कांगे्रस कार्यकारिणी सदस्य बब्बल गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजयपुर के मुख्य चौक में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। 


    बब्बल गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश का कृषक वर्ग पहले ही परेशान है, ऐसे में किसानविरोधी कानून बना कर सरकार ने किसानों को कार्पाेरेट घरानों का गुलाम बनाने की तैयारी कर दी है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से मंडी व्यवस्था खत्म होगी व किसान अपनी उपज बड़ी कंपनियों को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बिल मंजूर नहीं हंै और वह किसानों के हितों के लिए 2 अक्तूबर तक देशव्यापी सत्याग्रह चलाएगी तथा सरकार को यह काले कानून वापस लेने पर मजदूर कर देगी। इस मौके पर तीरथ राम, राज कुमार भगत, सुरिन्द्र कुमार, सरपंच जगदीश राज, इंद्रपाल, मुल्खराज, कर्मचंद, अशोक कुमार, चमन लाल, यशपाल भी मौजूद थे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!