पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान होंगे CM पद के उम्मीदवार तो भावुक हुई बहन ने कही ये बात

Edited By Updated: 18 Jan, 2022 05:54 PM

punjab election 2022 election 2022  bhagwant singh mann manpreet kaur

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज  भगवंत मान को पंजाब का सीएम उम्मीदवार की घोषणा की। बता दें कि भगवंत मान (48), संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं।

नेशनल डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज  भगवंत मान को पंजाब का सीएम उम्मीदवार की घोषणा की। बता दें कि भगवंत मान (48), संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं।

इस बीच भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि मेरे भाई को जो सम्मान और स्नेह मिल रहा है, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। आशा है कि यह जारी रहेगा और वह उम्मीदों पर खरा उतरेगा। किसी भी बहन के लिए अपने भाई को आगे बढ़ते देखना गर्व की बात होती है।

बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने ‘मिस्ड कॉल’ के जरिये चलाए गए ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के परिणाम की घोषणा एक जन सभा में की। पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के वास्ते चलाए गए इस अभियान के तहत पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं।

वहीं, दूसरे नंबर पर (कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख) नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 3.16 प्रतिशत लोगों ने दिया। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान को औपचारिक रूप से ‘आप’ का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाता है।  मान इस घोषणा के बाद भावुक हो गए।इस दौरान  कार्यक्रम में भगवंत सिंह मान की मां और बहन भी मौजूद थीं।
 
गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!