पंजाब CM शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले मनीष सिसोदिया- 'आज सपना सच हो रहा है'

Edited By Updated: 16 Mar, 2022 11:40 AM

punjab elections 2020 election 2022 bhagwant singh mann manish sisodia

पंजाब में 92 सीटें हासिल कर आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत का जहां पूरे देश में प्रचम लहराया, वहीं आज 16 मार्च को आप के मनोनीत सीएम भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय...

नेशनल डेस्क: पंजाब में 92 सीटें हासिल कर आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत का जहां पूरे देश में प्रचम लहराया, वहीं आज 16 मार्च को आप के मनोनीत सीएम भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को पंजाब रवाना हो गए। 
 

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नयी उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। वहीं  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब के भगवंत मान को बहुत-बहुत बधाई।

अरविंद केजरीवाल जी ने 10 साल पहले ईमानदार राजनीति और लोगों की तरक़्क़ी के लिए काम करने वाली सरकार देने का सपना लेकर देखा था और आम आदमी पार्टी की नींव रखी थी। आज पंजाब में भी वही सपना सच हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए दो करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। कार्यक्रम में लोगों को लाने ले जाने के लिए दो हजार सरकारी बसों को तैनात किया गया है, साथ ही पंजाब में आज यानी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!