नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी ने पूरे किए 2 साल, बोले- सफर लंबा, पर आपके लिए हर लड़ाई लड़ूंगा

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 05:34 PM

rahul gandhi completes 2 years as leader of the opposition

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपने दो साल पूरे कर लिए। इस मौके पर उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सफर लंबा है, लेकिन देशवासियों के हक की लड़ाई लड़ने का उनका संकल्प अडिग है। उन्होंने पिछले दो वर्ष में नेता...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपने दो साल पूरे कर लिए। इस मौके पर उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सफर लंबा है, लेकिन देशवासियों के हक की लड़ाई लड़ने का उनका संकल्प अडिग है। उन्होंने पिछले दो वर्ष में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उठाए गए प्रमुख मुद्दों से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए। इन दो वर्षों में हर दिन एक ही काम रहा, हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता के गलियारे तक पहुंचाना।

<

>

नीट के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।'' उन्होंने कहा, ''सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा। जय हिंद। जय संविधान।'' लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने पिछले दो वर्षों के दौरान संविधान, बेरोजगारी, महंगाई, ''वोट चोरी'', किसानों के मुद्दे, दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े विषयों को उठाया है। इसके साथ ही, वह विदेश नीति, उद्योग जगत में कुछ चुनिंदा समूहों के कथित एकाधिकार और संस्थाओं पर आरएसएस के कथित नियंत्रण को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

राहुल गांधी इन दिनों पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषय को जोर-शोर से उठा रहे हैं। वर्ष 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस 99 सीट के साथ सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनी थी। इसके बाद कांग्रेस ने 25 जून, 2024 को राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ 52 सीटें जीती थीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ 44 सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!