राहुल गांधी का पंजाब दौरा आज, स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था, जालंधर में वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

Edited By Updated: 27 Jan, 2022 06:53 AM

rahul gandhi s punjab tour today will offer prayers at golden temple

लंबे समय के इंतजार के बाद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी पंजाब आने वाले हैं। उनका पंजाब दौरा गणतंत्र दिवस के बाद का तय हो गया है। यह जानकारी पंजाब में कांग्रेस

नई दिल्ली/अमृतसरः लंबे समय के इंतजार के बाद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी पंजाब आने वाले हैं। उनका पंजाब दौरा गणतंत्र दिवस के बाद का तय हो गया है। यह जानकारी पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दी। सिद्धू का कहना है कि राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। 

सिद्धू द्वारा उनके ट्विटर हैंडिल पर बताया गया कि, राहुल गांधी के पंजाब दौरे के समय राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उनके साथ रहेंगे। वे 117 उम्मीदवारों के साथ भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का दौरा करेंगे। इतना ही नहीं, वे श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर में भी पूजा करेंगे। सिद्धू द्वारा पेश किए गए कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी जालंधर के मीठापुर में वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!