INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी भविष्यवाणी करते हुए बोले- एक साल में गिर जाएगी मोदी सरकार

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 03:10 PM

rahul predicts modi government will fall in a year at india alliance meeting

INDIA गठबंधन की उच्च स्तरीय बैठक से एक बड़ी खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के भविष्य को लेकर एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। राहुल गांधी ने साफ़ शब्दों में कहा कि देश की जनता के भीतर मौजूदा सरकार...

नेशनल डेस्क: INDIA गठबंधन की उच्च स्तरीय बैठक से एक बड़ी खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के भविष्य को लेकर एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। राहुल गांधी ने साफ़ शब्दों में कहा कि देश की जनता के भीतर मौजूदा सरकार के प्रति भारी असंतोष है और अगर यही ढर्रा जारी रहा, तो अगले एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।

विदेश नीति और यूएस-डील को लेकर डाला घेरा

गठबंधन की इस अहम बैठक में राहुल गांधी ने सरकार की अंतरराष्ट्रीय रणनीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालातों पर भारत सरकार का रुख बेहद अस्पष्ट और ढुलमुल रहा है। राहुल गांधी ने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका के साथ की गई डील के नाम पर सरकार ने देश के अन्नदाताओं (किसानों) के हितों की अनदेखी की है।

पेपर लीक और बेरोजगारी पर बोले राहुल गांधी

इस दौरान राहुल गांधी ने पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कहा कि "देश के नौजवानों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। लगातार हो रहे पेपर लीक सरकारी तंत्र की घोर लापरवाही का नतीजा हैं। आज देश का युवा बेरोजगारी और महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है, जिससे जनता के बीच भारी आक्रोश है।"

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!