Agniveer भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: Indian Army ने जारी किए Admit Card, QR Code से मिलेगी Centre Location

Edited By Updated: 21 May, 2026 12:33 PM

agniveer exam 2026 indian army agniveer recruitment admit card qr code

Agniveer Exam 2026: भारतीय सेना ने Agniveer Recruitment 2026-27 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा के लिए Admit Card जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर...

Agniveer Exam 2026: भारतीय सेना ने Agniveer Recruitment 2026-27 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा के लिए Admit Card जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। Army की Common Entrance Exam (CEE) 1 जून से शुरू होगी और 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आगरा, अलीगढ़, झांसी और मथुरा समेत कई शहरों में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Admit Card में पहली बार QR Code की सुविधा
इस बार Indian Army ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए Admit Card में QR Code जोड़ा है। इस QR Code को स्कैन करते ही अभ्यर्थियों को सीधे उनके Exam Centre की लोकेशन मिल जाएगी। इससे उम्मीदवार बिना परेशानी के समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। सेना का मानना है कि इससे देरी होने और परीक्षा छूटने जैसी समस्याएं कम होंगी।

सभी ट्रेड के लिए एक ही Admit Card
Agniveer भर्ती प्रक्रिया में इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया गया है। पहले अलग-अलग ट्रेड और कैटेगरी के लिए अलग Admit Card जारी होते थे, लेकिन अब सभी ट्रेड के उम्मीदवारों को एक ही Admit Card दिया गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की गई है।

तैयारी के लिए जारी हुए Sample Papers
Indian Army ने उम्मीदवारों की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए Sample Papers भी जारी किए हैं। इन मॉडल पेपर्स की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा के पैटर्न और सवालों को समझ सकते हैं।

Physical Test में ऐसे मिलेंगे नंबर
भर्ती के Physical Test को चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में दौड़ और Pull-Ups के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

Group-1:
1.6 KM दौड़ 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके लिए 60 अंक मिलेंगे।
10 Pull-Ups पर 40 नंबर दिए जाएंगे।

Group-2:
1.6 KM दौड़ 5 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके लिए 48 अंक तय किए गए हैं।
9 Pull-Ups पर 33 नंबर मिलेंगे।

Group-3:
6 मिनट में 1.6 KM दौड़ पूरी करने पर 36 अंक मिलेंगे।
8 Pull-Ups के लिए 27 नंबर निर्धारित हैं।

Group-4:
6 मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर 24 अंक दिए जाएंगे।
7 Pull-Ups पर 21 और 6 Pull-Ups पर 16 अंक मिलेंगे।

भारतीय सेना की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले Admit Card डाउनलोड कर उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और समय से पहले Exam Centre पहुंचें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!