मध्यप्रदेश : रायसेन में पत्नी की हत्या के आरोपी ने अस्पताल में की खुदकुशी

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 04:34 PM

raisen husband accused of murder found hanging in hospital toilet

मध्यप्रदेश के रायसेन में जिला अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अस्पताल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नीलम चौधरी ने बताया कि...

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के रायसेन में जिला अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अस्पताल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नीलम चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेल कला निवासी 60 वर्षीय जमुना प्रसाद ने पारिवारिक विवाद के चलते कथित तौर पर अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला था।

इस संबंध में उसके खिलाफ 21 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया और वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमुना प्रसाद के परिजनों के अनुसार उसने पूर्व में भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पिछले सप्ताह उसने विदिशा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन जीआरपी ने उसे बचाकर विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।         

उन्होंने बताया कि फरारी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर वह एक मार्च को रायसेन जिला अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर पहुंची स्टाफ नर्स ने अस्थि रोग वार्ड के शौचालय में उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और प्रबंधन को इसकी सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने पायजामे के नाड़े से फांसी लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!