भाजपा विधायक का ऑडियो टेप हुआ वायरल, कहा- उतार लूंगा कपड़े!

Edited By Updated: 27 Jan, 2016 03:53 PM

rajasthan bjp mla ashok dogra in controversy

राजस्थान के बूंदी में बीजेपी के विधायक अशोक डोगरा की बिजली विभाग के इंजीनियर को धमकाने की कथित ऑडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है।

जयपुर: राजस्थान के बूंदी में बीजेपी के विधायक अशोक डोगरा की बिजली विभाग के इंजीनियर को धमकाने की कथित ऑडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। ऑडियो में विधायक बिजली विभाग के इंजीनियर गोपाल कृष्ण यादव को गाली देने के साथ धमका रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शहर के नैनवां रोड की जनता कॉलोनी में बिजली विभाग ने अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन लेने वालों की सप्लाई काट दी, जिसके बाद इलाके के लोग विधायक के पास पहुंचे। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही विधायक ने फोन पर इंजीनियर को धौंस दिखाते हुए विधायक ने गाली गलौज की और कपड़े उतरवा लेने तक की धमकी दे डाली। 

वहीं, भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष अशोक परनामी ने बूंदी के विधायक अशोक डोगरा का बिजली अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले में कार्रवाई के संकेत दिए हैं। जयपुर के जामडोली में आज जल स्वावलंबन कार्यक्रम में भाग लेने आए परनामी ने इस संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे प्रश्न पर कहा कि विधायक डोगरा का सरकारी अधिकारी के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले को पार्टी देख रही है तथा आवश्यक होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!