रावण भक्त है बीजेपी, कश्मीर फाइल्स की टिकटें बांट रही है पेट्रोल, डीजल के कूपन भी बांटे सरकार- खाद्य मंत्री ने बोला हमला

Edited By Updated: 29 Mar, 2022 10:10 AM

rajasthan food minister bjp kashmir files coupons petrol

देश में लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के बीच विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहा है इस बीच राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर तंज  कसा उन्होंने बीजेपी को रावण भक्त बताते हुए कहा कि बीजेपी का झूठ ज्यादा चलने वाला...

नेशनल डेस्क: देश में लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के बीच विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहा है इस बीच राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर तंज  कसा उन्होंने बीजेपी को रावण भक्त बताते हुए कहा कि बीजेपी का झूठ ज्यादा चलने वाला नहीं है।
 

राजस्थान के खाद्य मंत्री ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि  BJP के नेता द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कराने की मांग कर रहे हैं, फिल्म की टिकटें बांटते फिर रहे थे, लेकिन उन्हें पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के कूपन भी बांटने चाहिए।
 

 बीजेपी पर तंज कसते हुए मंत्री जी ने कहा कि बीजेपी नेता कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बात कर रहे हैं लेकिन जब पंडितों का पलायन हो रहा था तब केंद्र में बीजेपी की सरकार थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती है कि हिंदु मुसलमान लड़ें, सिख ईसाई में बंटवारा हो और हमारी दुकान चलती रहे, लोग महंगाई व बेरोजगारी से मरे इससे कोई मतलब नहीं।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!