राजस्थान को मिला एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, दिल्ली से जोधपुर जाना होगा अब और आसान

Edited By Updated: 21 Aug, 2025 06:49 PM

rajasthan jodhpur delhi vande bharat train jaipur route approved

राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। यह नई ट्रेन जोधपुर से राजधानी दिल्ली के लिए चलाई जाएगी, जो प्रदेश की राजधानी जयपुर के रास्ते होकर गुजरेगी। इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन की मंजूरी की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय जल...

नेशनल डेस्क : राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। यह नई ट्रेन जोधपुर से राजधानी दिल्ली के लिए चलाई जाएगी, जो प्रदेश की राजधानी जयपुर के रास्ते होकर गुजरेगी। इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन की मंजूरी की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर दी है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में रेल मंत्री से इस ट्रेन के संचालन की मांग की थी। मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने अवगत कराया है कि 'जोधपुर से दिल्ली' के लिए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति मिल गई है, जो जयपुर से होकर जाएगी। यह निर्णय इस रूट के यात्रियों के लिए निश्चय ही एक अति-महत्वपूर्ण सौगात है।" उन्होंने आगे कहा कि यह ट्रेन यात्रा को नई गति, आधुनिक सुविधा, आराम और समय की बचत सुनिश्चित करेगी।

'जनहित के प्रति समर्पण का प्रमाण'
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "हाल ही में मैंने इस विषय पर रेल मंत्री जी को पत्र सौंपकर अनुरोध किया था। इतनी शीघ्रता से वंदे भारत को स्वीकृति मिलना, उनके जनहित के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का कोटि-कोटि आभार भी जताया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या लिखा? 
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में कहा "कृपया अपने पत्र का संदर्भ ग्रहण करें, जो जनसुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली के मध्य नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के संबंध में है। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि जोधपुर से दिल्ली के मध्य जयपुर होते हुए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति दी गई है।" नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से जोधपुर और जयपुर के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा। साथ ही दिल्ली तक का सफर अब पहले से कहीं अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और तेज़ हो जाएगा। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम यात्रियों को भी बड़ा लाभ होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!