Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Feb, 2026 06:52 PM

रदासपुर जिले के सरहदी क्षेत्र दोरांगला स्थित आदियां पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा नामजद किए गए तीन आरोपियों में से कथित रूप से फरार चल रहे तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह को आज अमृतसर से...
गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया, हरमन) : गुरदासपुर जिले के सरहदी क्षेत्र दोरांगला स्थित आदियां पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा नामजद किए गए तीन आरोपियों में से कथित रूप से फरार चल रहे तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह को आज अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड के तीनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जिनमें से एक की मुठभेड़ (एनकाउंटर) के दौरान मौत हो चुकी है।
यह घटना 21 फरवरी की रात की है, जब दोरांगला इलाके में स्थित आदियां पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों गुरनाम सिंह और अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने न केवल जिले में सनसनी फैला दी थी, बल्कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।