इस राज्य सरकार ने बढ़ाई पेंशन राशि, जानें अब कितने रुपए मिलेंगे

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 10:18 PM

this state government has increased the pension amount

राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में 50 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, वृद्धावस्था, विधवा या एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त...

नेशनल डेस्क : राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में 50 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, वृद्धावस्था, विधवा या एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 1250 से बढ़ाकर 1300 कर दी गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि यह बढ़ी राशि एक जनवरी से लागू होगी और इसी माह (फरवरी) से मिलना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के 91 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। मंत्री ने बताया कि राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के तहत पेंशन राशि बढ़ाई गई है। पेंशन वृद्धि से राज्य सरकार पर हर साल लगभग 550 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!