राजस्थान: रामनवमी पर पुलिस ने बंद करवाई रामधुन, भड़के VHP कार्यकर्ता तो मिली अनुमति

Edited By Updated: 10 Apr, 2022 04:32 PM

rajasthan police stopped ramdhun on ramnavmi

रामनवमी के शुभ अवसर पर देशभर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजस्थान में भरतपुर पुलिस और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

नेशनल डेस्क: रामनवमी के शुभ अवसर पर देशभर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजस्थान में भरतपुर पुलिस और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल शोभायात्रा के दौरान रामधुन बज रही थी जिसे पुलिस ने जबरदस्ती बंद करवा दिया। पुलिस द्वारा रामधुन बंद कराए जाने से VHP कार्यकर्ता नाराज हो गए और अशोक गहलोत सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा दिया।

 

VHP-पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक
रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने भरतपुर में शोभायात्रा निकाली थी। इसी दौरान शहर में लाउडस्पीकर के जरिए रामधुन बजाई जा रही थी लेकिन प्रशासन ने मस्जिद के पास उसे बंद करवा दिया। पुलिस द्वारा रामधुन को बंद कराए जाने के बाद विवाद हो गया और हिंदू परिषद के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों में तीखी बहस होने लगी। इस बात को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में काफी देर तक विवाद होता रहा।

 

VHP के पदाधिकारी नरेश खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिंदू विरोधी हैं। इस सरकार को जनता सबक सिखाएगी। वहीं एएसपी चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि रामधुन बजाने की अनुमति जिला प्रशासन से नहीं ली गई थी इसलिए उसे बंद करा दिया गया। अब इन लोगों ने इजाजत ले ली है इसलिए इनको बजाने की अनुमति दे दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!