Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Apr, 2026 04:41 PM

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की एक नहर में बुधवार को डूबने के कारण दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक को बचा लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद विश्नोई ने बताया कि घटना हनुमानगढ़ जंक्शन इलाके में सादुल ब्रांच नहर में हुई, जहां तीन युवक पूजा का...
नेशनल डेस्क। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की एक नहर में बुधवार को डूबने के कारण दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक को बचा लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद विश्नोई ने बताया कि घटना हनुमानगढ़ जंक्शन इलाके में सादुल ब्रांच नहर में हुई, जहां तीन युवक पूजा का सामान विसर्जित करने के लिए पानी में उतरे थे। उन्होंने कहा कि तभी उनमें से एक का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया।
विश्नोई ने बताया कि बाकी दो युवक उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए लेकिन तीनों ही नहर के तेज बहाव में बहने लगे। विश्नोई ने बताया कि आपदा प्रबंधन की एक टीम ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मोहित स्वामी और अमन बाज़ीगर के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक मोहित थलोड की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।