कन्हैयालाल की हत्या के तुरंत बाद का सामने आया सनसनीखेज CCTV फुटेज, चंद सेकंड में बीच मार्केट में ऐसे फैल गई थी दहशत

Edited By Updated: 01 Jul, 2022 04:06 PM

rajsthan udaipir murder kanhialal murder muhammadriaz attari

राजस्थान के उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद एक सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें हत्यारे मर्डर करने के बाद मार्केट से भागते हुए नज़र आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद एक सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें हत्यारे मर्डर करने के बाद मार्केट से भागते हुए नज़र आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद बीच मार्केट से तेजी से भागते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं इस बीच  कन्हैयालाल की हत्या के बाद मौके पर मची चीख-पुकार भी मचती दिखाई दे रही है। वहीं इस बीच दोनों हत्यारों को भागते हुए देख आसपास के दुकानदार भी डर के मारे बाजार की दुकानों के शटर बंद करने लगे। वायरल हो रहे  वीडियो में पुरुष, महिलाएं समेत बच्चे दौड़ते भागते नजर आ रहे हैं,  साथ ही मौके पर दहशत का भी माहौल बनता दिखाई दिया। 

PunjabKesari

बता दें कि दोनों आरोपी ने हत्या करने से पहले करीब 70 मीटर दूर एक बाइक स्टार्ट कर रखी थी जिससे वह भागने में कामयाब रहे।  हालांकि, दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने अजमेर रोड से गिरफ्तार कर लिया था औऱ वहीं अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) कर रहा है । 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!