Sarvodaya Co-operative Bank: RBI ने इस बैंक का लाइसेंस रद्द किया, बैंकिंग सेवाएं बंद, ग्राहकों को दी राहत

Edited By Updated: 13 May, 2026 10:55 AM

rbi sarvodaya co operative bank banking license cancel dicgc insurance

Sarvodaya Co-operative Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई स्थित सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद बैंक ने 12 मई 2026 के कारोबार खत्म होने के बाद सभी तरह की बैंकिंग सेवाएं बंद कर दी हैं और अब...

Sarvodaya Co-operative Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई स्थित सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद बैंक ने 12 मई 2026 के कारोबार खत्म होने के बाद सभी तरह की बैंकिंग सेवाएं बंद कर दी हैं और अब यह बैंक किसी भी वित्तीय लेन-देन को जारी नहीं रख सकेगा।

RBI ने यह कदम बैंक की लगातार बिगड़ती economic situation और नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए उठाया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं बची थी और भविष्य में मुनाफे की कोई ठोस संभावना भी नहीं दिख रही थी। ऐसी स्थिति में बैंक को चालू रखना ग्राहकों के लिए जोखिम भरा माना गया, क्योंकि इससे जमाकर्ताओं की बचत पर नकारात्मक असर पड़ सकता था।

RBI ने महाराष्ट्र के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार और संबंधित प्राधिकरण को बैंक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एक लिक्विडेटर नियुक्त करने की भी बात कही गई है, जो बैंक की संपत्तियों और देनदारियों का निपटारा करेगा। लाइसेंस रद्द होने के बाद बैंक को नए जमा स्वीकार करने और किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधि करने से रोक दिया गया है।

हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि उनकी जमा राशि पूरी तरह नहीं डूबेगी। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के नियमों के तहत प्रत्येक जमाकर्ता को 5 लाख रुपये तक का बीमा सुरक्षा कवर मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार 31 मार्च 2026 तक कई जमाकर्ताओं को DICGC द्वारा भुगतान भी किया जा चुका है।

गौरतलब है कि अप्रैल 2024 से ही इस बैंक पर कई तरह के प्रतिबंध लागू थे। उस समय ग्राहकों के पैसे निकालने की सीमा तय कर दी गई थी और नए लोन देने पर भी रोक लगा दी गई थी। समय-समय पर इन प्रतिबंधों को बढ़ाया गया, जिससे यह साफ संकेत मिलने लगे थे कि बैंक की वित्तीय हालत लगातार कमजोर हो रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!