Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Jul, 2026 10:48 AM

अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आप पीएनबी के लोकप्रिय मोबाइल बैंकिंग ऐप 'PNB ONE' या अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बैंक ने सिस्टम अपग्रेडेशन और शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के चलते कुछ समय के...
बिजनेस डेस्कः अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आप पीएनबी के लोकप्रिय मोबाइल बैंकिंग ऐप 'PNB ONE' या अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बैंक ने सिस्टम अपग्रेडेशन और शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के चलते कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावित रहने की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: अब बिना LPG कनेक्शन के भी मिलेगा सिलेंडर, इंस्टामार्ट और HPCL ने शुरू की नई सुविधा, जानिए नियम
इस समय बंद रहेंगी सेवाएं
बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह मेंटेनेंस एक्टिविटी दो अलग-अलग दिनों में देर रात और सुबह के समय की जाएगी
- 16 जुलाई 2026: रात 12:00 AM से 02:00 AM तक (2 घंटे)
- 17 जुलाई 2026: रात 02:00 AM से 04:00 AM तक (2 घंटे)

इन सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मेंटेनेंस के दौरान PNB ONE ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, UPI ट्रांजैक्शन और IMPS जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आंशिक या पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी भुगतान, फंड ट्रांसफर और अन्य ऑनलाइन बैंकिंग कार्य निर्धारित समय से पहले या बाद में ही निपटा लें।
यह भी पढ़ें: एक्सपायर्ड Maggi खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, विशाल मेगा मार्ट पर लगा लाखों का जुर्माना
क्यों किया जाता है मेंटेनेंस?
बैंक समय-समय पर अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और सर्वर को अपग्रेड करता है, ताकि ग्राहकों को अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके। इसी वजह से इस तरह का तकनीकी मेंटेनेंस आमतौर पर देर रात या सुबह के शुरुआती घंटों में किया जाता है, जिससे ग्राहकों को कम से कम असुविधा हो।
अगर आप भी PNB के ग्राहक हैं, तो इन तय समयों को ध्यान में रखते हुए अपने डिजिटल लेन-देन की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।