प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले छात्रों को राहत, निष्कासन हुआ रद्द

Edited By Updated: 13 Oct, 2019 11:54 PM

relief to students writing letters to prime minister expulsion canceled

महाराष्ट्र के वर्धा स्थित विश्वविद्यालय में बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने और भीड़ हत्या जैसे विवादास्पद विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के चलते निष्कासित किए छह छात्रों का निष्कासन रविवार को रद्द कर दिया गया

नागपुरः महाराष्ट्र के वर्धा स्थित विश्वविद्यालय में बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने और भीड़ हत्या जैसे विवादास्पद विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के चलते निष्कासित किए छह छात्रों का निष्कासन रविवार को रद्द कर दिया गया। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों को नौ अक्टूबर को निष्कासित कर दिया गया था।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन पर 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता को तोड़ने का आरोप लगाया था। छात्रों ने नौ अक्टूबर को बसपा संस्थापक कांशी राम की पुण्यतिथि मनाने के लिए गांधी पहाड़ी पर एक सभा करने की योजना बनाई थी।

इन छह छात्रों में से एक ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें सभा की इजाजत नहीं दी और बाद में उन्हें निष्कासित कर दिया गया। विश्वविद्यालय के कार्यकारी पंजीयक कादर नवाज खान ने रविवार को अपने आदेश में कहा कि “तकनीकी विसंगतियों” और छात्रों के साथ नैसर्गिक न्याय को देखते हुए निष्कासन रद्द कर दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!