कानून मंत्री ने कल सदन में पत्नी के लिए कविता पढ़ी, मुझे घर में बहुत डांट पड़ी: किरेन रीजीजू

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 05:15 PM

rijiju says got scolded at home after law minister read poem for wife in house

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हल्के-फुल्के क्षण देखने को मिले जब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मजाकिया लहजे में कहा कि ''कानून मंत्री ने कल सदन में पत्नी को समर्पित कविता पढ़ी, जिसके बाद मुझे घर में बहुत डांट पड़ी।''

नेशनल डेस्क: लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हल्के-फुल्के क्षण देखने को मिले जब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मजाकिया लहजे में कहा कि ''कानून मंत्री ने कल सदन में पत्नी को समर्पित कविता पढ़ी, जिसके बाद मुझे घर में बहुत डांट पड़ी।'' लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026', 'परिसीमन विधेयक, 2026' और 'संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' पर चर्चा के दौरान ऐसे क्षण देखने को मिले। चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि कल कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने भाषण के अंत में कविता पढ़ी थी तो ''मैं भी एक कविता पढ़ूंगा।''

PunjabKesari
सपा सांसद ने कहा कि उन्होंने कल देर रात दो बजे तक यह कविता लिखी है। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू ने कहा, ''कल कानून मंत्री ने अपनी पत्नी को समर्पित कविता पढ़ी। हमें घर में डांट पड़ी कि कानून मंत्री कविता कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं कर सकते। मुझे तो व्यक्तिगत रूप से कल बहुत डांट पड़ी।''

PunjabKesari

इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विधेयकों पर चर्चा में भाग लिया तो कहा कि हम सबके जीवन में बहनों, मां के रूप में महिलाओं का बहुत योगदान रहा है। उन्होंने इसके बाद चुटकी लेते हुए कहा, ''अभी रीजीजू जी ने जो बात कही। प्रधानमंत्री और मेरे साथ पत्नी वाला मुद्दा नहीं है।'' राहुल ने बृहस्पतिवार को सदन में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि ''कल मेरी बहन ने अपने पांच मिनट के भाषण में जो किया, मैं इतने साल में नहीं कर पाया। उनकी बात सुनकर अमित शाह जी मुस्कराने लगे।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!