मुझ पर हमले के पीछे RSS के लोग: CJP के संस्थापक दीपके का आरोप

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 02:58 PM

rss people are behind the attack on me cjp founder deepak s allegation

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोग थे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...

नेशनल डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोग थे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग को भी फिर से दोहराया।

नगपुर पहुंचने के बाद दीपके ने कहा कि जयपुर प्रदर्शन के दौरान हुआ हमला आंदोलन को दबाने और डराने की मंशा से किया गया था, क्योंकि यह आंदोलन नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियो के खिलाफ आवाज उठा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं से यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही तय करने और प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज होगा।

गौरतलब है कि परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर जयपुर में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सीजेपी संस्थापक पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस घटना के बाद दीपके ने कहा कि वह देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रखने के अपने फैसले पर अडिग हैं। इस बीच, दीपके के दौरे और प्रदर्शन से जुड़ी गतिविधियों को देखते हुए नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!