सहारनपुर में बजरी से भरा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की मौत, दो अन्य घायल

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 11:40 AM

three labourers killed as gravel laden truck overturns in saharanpur

सहारनपुर जिले में बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसके नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात नागल थाना क्षेत्र में...

नेशनल डेस्क। सहारनपुर जिले में बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसके नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात नागल थाना क्षेत्र में सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास हुआ। 

उन्होंने बताया कि खेड़ा मुगल की ओर से आ रहा बजरी से लदा ट्रक सड़क किनारे सो रहे महमूदपुरा निवासी असगर, इफ्तिखार, शौकीन, गुलफाम और कर्मवीर पर पलट गया जिससे सभी मजदूर बजरी के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अन्य मजदूरों की मदद से सभी को बाहर निकाला। 

देवबंद के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने असगर, इफ्तिखार और शौकीन को मृत घोषित कर दिया और अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!