खेलते-खेलते उबलते दूध के बर्तन में गिरी 10 माह की बच्ची, झुलसने से हुई दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 12:34 AM

a 10 month old girl died after falling into a pot of boiling milk while playing

राजस्थान के भरतपुर में बृहस्पतिवार को 10 माह की एक बच्ची की खेलते-खेलते उबलते हुए दूध के बर्तन में गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना नदबई थाना क्षेत्र के बेह्रमदा गांव की है।

जयपुरः राजस्थान के भरतपुर में बृहस्पतिवार को 10 माह की एक बच्ची की खेलते-खेलते उबलते हुए दूध के बर्तन में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना नदबई थाना क्षेत्र के बेह्रमदा गांव की है। 

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां गर्म दूध को ठंडा करने के लिए रखकर दूसरे कमरे में चली गई, जिसके पास ही खेल रही बच्ची अचानक जोर-जोर से रोने लगी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की रोने की आवाज सुनकर जैसे ही मां कमरे में आई तो देखा कि वह दूध के बर्तन में गिर गई है। पुलिस ने बताया कि मां ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला और पति को सूचना दी। 

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को माता-पिता अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची 80 प्रतिशत जल चुकी थी। नदबई थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची का नाम चांदनी था। उन्होंने बताया, "बच्ची बिस्तर पर खेल रही थी कि तभी मां गर्म दूध का बर्तन पास रखकर काम करने चली गई। इसी दौरान बच्ची दुर्घटनावश उसमें गिर गई।" 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!