एक रात बिताने के लिए मिल रहा 50 लाख का Dirty Offer, फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' का सनसनीखेज खुलासा

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 09:39 AM

sensational revelation by vada pav girl chandrika dixit

दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित उर्फ 'वड़ा पाव गर्ल' इन दिनों अपनी टूटी हुई शादी और इंडस्ट्री के काले सच को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका ने दावा किया कि उन्हें 'कॉम्प्रोमाइज' (समझौता)...

Vada Pav Girl Chandrika Dixit : दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित उर्फ 'वड़ा पाव गर्ल' इन दिनों अपनी टूटी हुई शादी और इंडस्ट्री के काले सच को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका ने दावा किया कि उन्हें 'कॉम्प्रोमाइज' (समझौता) करने के बदले मोटी रकम और प्रॉपर्टी के ऑफर मिल रहे हैं।

50 लाख का 'डर्टी ऑफर' और बिजनेसमैन का ईमेल

चंद्रिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें एक नामी बिजनेसमैन ने बेहद आपत्तिजनक प्रस्ताव दिया था। उन्होंने बताया एक शख्स ने उन्हें ईमेल के जरिए संपर्क किया और कहा कि वह उन्हें 50 लाख रुपये और एक लग्जरी रिजॉर्ट देने को तैयार है। बदले में उसने एक रात साथ बिताने की शर्त रखी और कहा, "कंडीशन आपकी होगी और जगह मेरी।" चंद्रिका ने कहा कि उनके पास इस ईमेल के स्क्रीनशॉट भी मौजूद हैं।

कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री की गंदगी

चंद्रिका के साथ मौजूद उनके करीबी सैफी ने भी बताया कि कई बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फोन करके 'कॉम्प्रोमाइज' करने की सलाह दी है। चंद्रिका ने आरोप लगाया कि उन्हें कुछ लोगों ने दुबई आने का भी ऑफर दिया।

करियर की धमकी 

उनसे कहा गया कि अगर उन्हें करियर में आगे बढ़ना है तो बिना समझौता किए यह मुमकिन नहीं है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए चंद्रिका ने कहा, "लोगों ने गंदगी मचा रखी है, वे ढाई-तीन साल की बच्चियों तक को नहीं छोड़ रहे, तो मुझ पर उंगली उठाना क्या बड़ी बात है।"

पति की बेवफाई: दो महिलाओं के साथ है अफेयर

अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए चंद्रिका काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने अपने पति युगम गेरा से अलग होने की पुष्टि करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। चंद्रिका ने दावा किया कि उनके पति का एक नहीं बल्कि दो महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है और खुद पति ने ही उन्हें यह बात बताई थी। रोते हुए चंद्रिका ने कहा, "वह मेरा पहला प्यार था, मैंने मुश्किल वक्त में उसका हाथ थामा था। दुख होता है कि आज वह अपनी बातें मेरे बजाय किसी और से शेयर कर रहा है।"

विवादों से पुराना नाता

बता दें कि चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रही हैं। चाहे वह सड़क पर पुलिस से बहस हो या सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, चंद्रिका हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अब उनके इन ताजा बयानों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!