दिल्ली में कड़ाके की सर्दी की दस्तक! 3 साल में सबसे ठंडी सुबह के बाद...IMD ने जारी की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Updated: 17 Nov, 2025 11:55 AM

severe cold weather hits delhi after the coldest morning in three years

दिल्ली में इस बार सर्दी ने अपने कदम सामान्य से काफी पहले जमा लिए हैं। राजधानी में सुबह और रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले तीन साल में नवंबर की सबसे ठंडी सुबह इसी बार दर्ज की गई, जब रविवार को न्यूनतम...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में इस बार सर्दी ने अपने कदम सामान्य से काफी पहले जमा लिए हैं। राजधानी में सुबह और रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले तीन साल में नवंबर की सबसे ठंडी सुबह इसी बार दर्ज की गई, जब रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर सिर्फ 9 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह पारा नवंबर के औसत से काफी नीचे है और साफ संकेत देता है कि इस बार सर्दी कुछ ज्यादा ही कड़ाके की हो सकती है।

लगातार गिर रहा है पारा
बीते कुछ दिनों से हवा में ठंडक लगातार बढ़ रही है। सुबह-सुबह धुंध, हल्की ठिठुरन और सर्द हवाएँ दिल्लीवालों को पहले ही सर्दियों का पूरा एहसास कराने लगी हैं। IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है। अगर यही रुझान जारी रहा तो राजधानी में जल्द ही शीतलहर के हालात बन सकते हैं।

तीन साल का रिकॉर्ड टूटा
दिल्ली में इससे पहले नवंबर महीने में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड:
➤ 2022 में 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान — 7.3°C
➤ 2023 में नवंबर का सबसे कम तापमान — 9.2°C
➤ 2024 में 29 नवंबर को न्यूनतम — 9.5°C
लेकिन इस साल 2025 में यह रिकॉर्ड अबकी बार 16 नवंबर को टूट गया, जब न्यूनतम तापमान सीधे 9°C तक गिर गया।


एक दशक बाद शीतलहर की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगर मंगलवार को भी तापमान इसी स्तर पर रहा, यानी 9 डिग्री या उससे कम, तो नवंबर में एक दशक बाद पहली बार शीतलहर घोषित की जा सकती है। आमतौर पर दिल्ली में शीतलहर दिसंबर के अंत या जनवरी में देखने को मिलती है, लेकिन इस बार नवंबर में ही हालात गंभीर होते दिख रहे हैं।

आगे क्या कहता है मौसम विभाग?
➤ IMD ने अगले दो दिनों के लिए दिल्लीवालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
➤ 18 और 19 नवंबर को सुबह के वक्त घना कोहरा या हल्की धुंध छाई रह सकती है।
➤ कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ेगा।
➤ राजधानी में अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल भी बने रह सकते हैं।


तापमान का अनुमान
➤ अधिकतम तापमान: 24°C से 26°C के बीच
➤ न्यूनतम तापमान: लगभग 12°C के आसपास रहने की उम्मीद
➤ यानि दिन में हल्की गर्माहट और रात में तेज ठंड का एहसास बना रहेगा।


सर्दी क्यों बढ़ रही है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी और उत्तरी हवा के सक्रिय होने से दिल्ली की ओर ठंडी हवाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। इससे नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने जोर पकड़ा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!