'जय जवान-जय किसान के नारे के साथ किसानों को मान्यता दिलाने वाले शास्त्री जी को नमन: शाह

Edited By vasudha,Updated: 02 Oct, 2020 11:08 AM

shah says salute to shastri ji who gave recognition to farmers

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर स्मरण और नमन करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका सादगीपूर्ण, दूरदर्शी और निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। दो अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर स्मरण और नमन करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका सादगीपूर्ण, दूरदर्शी और निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। दो अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री जी की आज 116 वीं जयंती है। 

PunjabKesari

शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण, दूरदर्शी व निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। उनके हिमालय जैसे मजबूत नेतृत्व और ‘जय जवान जय किसान' के ओजस्वी नारे ने भारत की समृद्धि व सुरक्षा के दो सबसे बड़े स्तंभ...किसानों और जवानों को सशक्त किया। उन्हें कोटि-कोटि नमन।

PunjabKesari
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्मरण और नमन किया। केजरीवाल आज सुबह बापू की समाधि राजघाट और स्वर्गीय शास्त्री के समाधिस्थल विजयघाट गए और दोनों विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 

PunjabKesari

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन एवं उनके विचार न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरणा देते हैं। बापू की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। आइये मिलकर बापू के सपनों का भारत बनाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की साधारण जीवन शैली और कठिन परिश्रम भारतीय राजनीति में हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। शास्त्री जी के जन्मदिवस पर उन्हें सादर नमन। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!