भाजपा विधायक ने 5 साल बाद कटवाए बाल, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 18 Dec, 2025 10:07 PM

bjp mla gets his hair cut after 5 years

मुंबई के घाटकोपर पश्चिम से भाजपा विधायक राम कदम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवादित बयान या राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि उनका वर्षों पुराना संकल्प है। क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या के समाधान के बाद राम कदम ने पूरे पांच साल...

नेशनल डेस्क: मुंबई के घाटकोपर पश्चिम से भाजपा विधायक राम कदम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवादित बयान या राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि उनका वर्षों पुराना संकल्प है। क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या के समाधान के बाद राम कदम ने पूरे पांच साल बाद अपने बाल कटवाए, जिसे उन्होंने जनता की जीत और अपने वचन की पूर्ति के रूप में बताया।

करीब पांच साल पहले घाटकोपर पश्चिम के कई इलाकों में पानी की किल्लत ने गंभीर रूप ले लिया था। हालात ऐसे थे कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। उसी दौरान राम कदम ने संकल्प लिया था कि जब तक क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक वह अपने बाल नहीं कटवाएंगे।

इन पांच वर्षों में विधायक ने अपने इस संकल्प का पूरी तरह पालन किया। पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक व्यापक योजना पर काम शुरू किया गया। इसके तहत करीब 2 करोड़ 7 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। साथ ही, इस टंकी तक पानी पहुंचाने के लिए भांडुप से लगभग 4 किलोमीटर लंबी विशेष पाइपलाइन बिछाई गई।

परियोजना के पूरा होने के बाद घाटकोपर पश्चिम की हजारों बस्तियों और सोसायटियों को पानी की किल्लत से राहत मिलने लगी है। नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति शुरू होने के साथ ही राम कदम ने पारंपरिक तरीके से अपने बाल कटवाए, जो स्थानीय लोगों के लिए भी खास पल बन गया।

इस मौके पर राम कदम ने कहा कि राजनीति केवल सत्ता हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही असली जिम्मेदारी है। उनका यह कदम क्षेत्र के लोगों के लिए भावनात्मक संदेश और भरोसे की मिसाल बनकर सामने आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!