वृदांवन पहुंचीं शिल्पा शेट्टी ने किए श्री बांके बिहारी जी के दर्शन, राधे-राधे का जाप करती दिखीं...VIDEO
Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Aug, 2022 11:20 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी मथुरा स्थित वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में मुख्य विगृह के दर्शन किए। शिल्पा ने कहा कि इस स्थान पर आकर वह धन्य महसूस कर रही हैं।
नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी मथुरा स्थित वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में मुख्य विगृह के दर्शन किए। शिल्पा ने कहा कि इस स्थान पर आकर वह धन्य महसूस कर रही हैं। राजस्थान के भरतपुर प्रवास पर आईं शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को मथुरा की भी यात्रा की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि ठाकुर जी ने उन्हें बुलाया है। भरतपुर से लौटते समय उन्होंने बांके बिहारी मन्दिर में पूजन अर्चना की।
पूजा की रस्म बांके बिहारी मन्दिर के सेवायत आचार्य प्रभु गोस्वामी ने निभाई। उन्होंने शिल्पा के माथे पर ठाकुर जी के आशीर्वाद स्वरूप चन्दन लगाया और अति पवित्र कमल के फूल की आशिर्वादी माला भी उन्हें भेंट कीं। इस अवसर पर सात साल के प्रियांश गोस्वामी ने मन्दिर के जगमोहन से शिल्पा को जब राखी भेंट की तो वह भाव विभोर हो गईं। उन्होंने उस बालक के दोनो हाथ अपने सिर पर रखकर आशीर्वाद लिया।
देर शाम मन्दिर के बाहर निकल कर अपने प्रशंसकों की भीड़ से उन्होंने कहा कि वे दर्शन कर ठाकुर जी का आशीर्वाद पाकर अभिभूत हैं। उनका कहना था कि बांकेबिहारी महराज ने उन्हें बुलाया है तभी वे यहां आ सकी हैं। शिल्पा ने राधे राधे कहकर अपने प्रशंसकों से विदा ली।
Related Story

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए JDU ने घोषित किए उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ता शर्मसार! कहासुनी बढ़ी तो भाभी ने ननद के सिर पर डंडे से किए कई वार, अस्पताल पहुंचने से पहले...

नई दिल्ली में दिखेगी क्वाड की ताकतः ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री आज पहुंचेंगी भारत, अमेरिका-जापान संग...

गली में बेटी को बेरहमी से पीटा, 6 साल की मासूम को पिता ने बार-बार नाले में डुबोया, बर्बरता का...

बुलंदशहर के हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने का VIDEO वायरल: ग्रामीणों में आक्रोश, 3 के खिलाफ प्राथमिकी...

गहरे प्यार में बदल गई दो सहेलियों की दोस्ती, तो एक ने चेंज करवा लिया अपना जेंडर, अब रचाई शादी,...

शर्मनाक! ट्रेन के टॉयलेट के पानी से धोए जा रहे थे खाना खाने के बर्तन, FSSAI ने जारी किया नोटिस,...

वियतनाम में नस्लीय भेदभावः गोरे ग्राहकों को सामान व भारतीय को इनकार, युवक ने ऐसे सिखाया सबक (Video)

देश की छवि खराब कर रहे ये भारतीय पर्यटकः दुनिया के सबसे "नापसंद टूरिस्ट्स" का क्यों लगा टैग, जानें...

कनाडा में Indians के लिए बढ़ रही नफरतः महिला ने भारतीय युवक पर की भद्दी टिप्पणियां, बोली-"Go Back...