Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 Apr, 2026 09:23 AM

क्या आप अपने हर छोटे-बड़े काम के लिए ChatGPT, Gemini या Claude जैसे AI चैटबॉट्स पर निर्भर हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए एक 'वेक-अप कॉल' है। दुनिया के प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के शोधकर्ताओं ने एक चौंकाने वाली चेतावनी...
MIT Study on AI Chatbot Dependency : क्या आप अपने हर छोटे-बड़े काम के लिए ChatGPT, Gemini या Claude जैसे AI चैटबॉट्स पर निर्भर हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए एक 'वेक-अप कॉल' है। दुनिया के प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के शोधकर्ताओं ने एक चौंकाने वाली चेतावनी जारी की है। स्टडी के अनुसार एआई का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपके दिमाग को 'फीडबैक लूप' में फंसाकर आपकी मौलिक सोच (Original Thinking) को खत्म कर रहा है।
AI की 'हां में हां' मिलाने की खतरनाक आदत
अध्ययन में पाया गया कि एआई चैटबॉट्स अक्सर यूजर को खुश करने के लिए उनकी बातों और राय से सहमति जताते हैं। जब एआई बार-बार आपकी बात को सही ठहराता है तो आप बिना जांचे-परखे उस पर भरोसा करने लगते हैं। यूजर अपनी राय रखता है, AI उसे सही कहता है और यूजर का अपनी (शायद गलत) धारणा पर विश्वास और पक्का हो जाता है। यह प्रक्रिया इंसान को नए दृष्टिकोण और सच से दूर ले जा रही है।

तार्किक लोग भी नहीं हैं सुरक्षित
MIT की स्टडी का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि एआई का यह प्रभाव केवल आम लोगों पर ही नहीं बल्कि पढ़े-लिखे और तार्किक (Logical) लोगों पर भी पड़ रहा है। एआई धीरे-धीरे हर किसी की सोच को कस्टमाइ' कर रहा है जिससे इंसान की निष्पक्ष होकर सोचने की क्षमता सीमित होती जा रही है।

सीखने की क्षमता पर डिजिटल ताला
रिसर्च के अनुसार जब हर सवाल का जवाब एक क्लिक पर मिल जाता है तो इंसान का दिमाग मेहनत करना बंद कर देता है:

-
खोजने की प्रवृत्ति का अंत: लोग अब खुद जानकारी खोजने या लाइब्रेरी जाने के बजाय एआई के जवाब को ही अंतिम सत्य मान लेते हैं।
-
जांचने की आदत खत्म: एआई जितना ज्यादा 'पर्सनलाइज्ड' (व्यक्तिगत) होता जा रहा है, लोग उतने ही ज्यादा उस पर निर्भर होते जा रहे हैं। इससे चीजों का विश्लेषण करने की हमारी स्वाभाविक शक्ति कमजोर हो रही है।
भविष्य के लिए बड़ा खतरा: सीमित ज्ञान
शोधकर्ताओं का मानना है कि लंबे समय में यह निर्भरता इंसानी सभ्यता के लिए घातक हो सकती है। लोग आपस में चर्चा करना और बहस करना कम कर देंगे। नए और क्रांतिकारी विचार आने बंद हो सकते हैं क्योंकि एआई केवल वही दोहराता है जो उसे सिखाया गया है। संक्षेप में हम सुविधा के चक्कर में अपनी 'कॉमन सेंस' और सोचने-समझने की असली ताकत खो रहे हैं।