IMD Rain Warning: मौसम का डबल अटैक! इन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, बर्फबारी और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 10:01 AM

snowfall in the mountains and rain in the plains a double attack

फरवरी का दूसरा हफ्ता देश के मौसम में बड़े उलटफेर लेकर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 से 15 फरवरी 2026 तक का विस्तृत 'वेदर चार्ट' जारी किया है। एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत के...

IMD Rain Warning : फरवरी का दूसरा हफ्ता देश के मौसम में बड़े उलटफेर लेकर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 से 15 फरवरी 2026 तक का विस्तृत 'वेदर चार्ट' जारी किया है। एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है।

हिमालयी राज्यों में बर्फ का संकट (9-14 फरवरी)

पहाड़ों पर कुदरत का कड़ा रुख देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

मैदानी इलाकों का हाल: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह रहेगा:

  • 9-10 फरवरी: बादलों की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

  • 11-12 फरवरी (अहम दिन): दिल्ली-NCR, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

  • 13-15 फरवरी: बारिश थमने के बाद सुबह के वक्त घना कोहरा छाएगा जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

PunjabKesari

दक्षिण और मध्य भारत: गर्मी की आहट

उत्तर में जहां ठंड और बारिश है वहीं मध्य और दक्षिण भारत में मौसम बदल रहा है:

  • गर्मी की दस्तक: गुजरात और महाराष्ट्र में पारा 30 डिग्री के पार जा सकता है।

  • दक्षिण भारत: तमिलनाडु और केरल में 10-11 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी संभव है जबकि बाकी हिस्सों में वसंत जैसी गर्मी महसूस होने लगेगी।

PunjabKesari

किसान और पर्यटकों के लिए खास सलाह

  • किसानों के लिए: IMD ने सरसों और गेहूं की खेती करने वाले किसानों को ओलावृष्टि के प्रति सचेत किया है। फिलहाल सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव टालने की सलाह दी गई है।

  • पर्यटकों के लिए: भूस्खलन (Landslide) और भारी बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो सकते हैं इसलिए पहाड़ों की यात्रा से पहले प्रशासन की गाइडलाइन जरूर चेक करें।

सेहत का रखें ख्याल

तापमान में बार-बार हो रहे बदलाव से फ्लू और वायरल फीवर का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह-शाम की ठंड और दिन की गुनगुनी धूप के बीच कपड़ों का चुनाव सावधानी से करें खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!