Heavy Rain Alert: आज से गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 08:19 PM

imd issues heavy rain warning for next 48 hours along with thunderstorms

उत्तर भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हैं और बारिश से प्रदूषण में राहत मिली है। पहाड़ी...

नेशनल डेस्कः देश के बड़े हिस्से में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बादलों की आवाजाही बनी हुई है और कई जगहों पर बारिश व बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से 6–7 फरवरी तक मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 2 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है, जबकि एक नया विक्षोभ 6 फरवरी की रात से असर दिखाना शुरू करेगा। इसके चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में आज से गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ संवेदनशील इलाकों में हिमस्खलन को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। उधर, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के चलते हवा की गुणवत्ता में भी कुछ सुधार देखा गया है और दिल्ली का AQI फिलहाल 200 के आसपास दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश में मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। बिजनौर, अमरोहा, शामली और मुजफ्फरनगर जैसे इलाकों में ओलों के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। मौसम विभाग ने आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत करीब 25 जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मध्य यूपी में बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है, जबकि अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। बिहार में भी कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का असर बना हुआ है।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला हुआ है। IMD के मुताबिक, सोमवार तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, मेघ गर्जन और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। पाली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9 डिग्री, जयपुर में 11 डिग्री और अलवर में 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले तीन दिनों के बाद एक और विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर से बारिश होने की संभावना है।

बारिश और बिजली का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के करीब 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, कटनी और दमोह सहित कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!