Heavy Rain Warning: इन राज्यों में अगले 5 दिन में बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने बर्फबारी की भी जताई संभावना

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 09:36 AM

heavy rain warning in these states imd issues alert

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश और बर्फबारी की दोहरी मार पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय हो गए हैं जिसका असर आज से ही देश के कई राज्यों में...

Heavy Rain Warning : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश और बर्फबारी की दोहरी मार पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय हो गए हैं जिसका असर आज से ही देश के कई राज्यों में दिखने लगेगा। पहाड़ों पर जहां भारी हिमपात की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश सर्दी का सितम बढ़ा सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का तांडव

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर हिमालयी क्षेत्रों में होगा:

PunjabKesari

हरियाणा और दिल्ली-NCR का हाल

मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज 9 फरवरी से पूरी तरह बदल जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और सर्द हवाएं चलेंगी। सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है।

PunjabKesari

यूपी-बिहार और राजस्थान में शीत का अलर्ट

  • यूपी और बिहार: यहां फिलहाल कोहरे और बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय यात्रा करते वक्त सावधानी बरतने को कहा है।

  • राजस्थान: राज्य के पूर्वी हिस्सों में सुबह कोहरा छाएगा। हालांकि दिन में धूप खिलने से तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन रात की ठंड बरकरार रहेगी।

PunjabKesari

IMD की विशेष सलाह

दो-दो मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने सलाह दी है कि:

  1. पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटक मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें।

  2. किसान भाई बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए फसलों और सिंचाई का प्रबंधन करें।

  3. अचानक तापमान गिरने से बीमारियां बढ़ सकती हैं अतः स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!