Heavy Rain Alert: अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने आंधी का भी अलर्ट किया जारी

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 09:25 AM

heavy rains will occur in many states of the country for the next 3 days

देश में मौसम एक बार फिर अपनी करवट बदलने वाला है। जहां एक ओर उत्तर भारत के मैदानी इलाके कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना कर रहे हैं वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब 5, 6 और 7 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया...

Heavy Rain Alert : देश में मौसम एक बार फिर अपनी करवट बदलने वाला है। जहां एक ओर उत्तर भारत के मैदानी इलाके कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना कर रहे हैं वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब 5, 6 और 7 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बारिश के साथ-साथ धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। 2025 में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूटने के बाद 2026 की शुरुआत भी कुछ इसी तरह के मौसमी खेल के साथ हो रही है।

दक्षिण भारत: केरल और तमिलनाडु में थमेगा नहीं बारिश का दौर

केरल और तमिलनाडु में मानसून के बाद भी बादलों का बरसना जारी है। यहां 5 से 7 फरवरी के बीच भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तेज हवाओं के प्रति सचेत रहने को कहा है। राज्य के कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। बारिश के साथ-साथ धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

PunjabKesari

उत्तर भारत: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का डबल अटैक

पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम बिगड़ने वाला है:

PunjabKesari

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी गिरेगी बिजली

मौसम विभाग की लिस्ट काफी लंबी है जहां अगले 72 घंटों में मौसम का कड़ा मिजाज देखने को मिलेगा:

  • मध्य भारत: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश की संभावना है।

  • पूर्वोत्तर: अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • तटीय और द्वीप क्षेत्र: पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

PunjabKesari

बचाव और सावधानी

लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि:

  1. तेज आंधी और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

  2. पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले पर्यटक मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें।

  3. अचानक होने वाली इस बारिश से तापमान गिरेगा जिससे सर्दी का असर एक बार फिर बढ़ सकता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!