Heavy Rain Alert: सावधान! भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 28 Jan, 2026 08:53 PM

heavy rains strong winds and lightning likely imd issues alert in these states

उत्तर भारत में पहले से चल रही कड़ाके की ठंड अब बारिश के थपेड़ों से और तीखी हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 10 घंटों के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश का...

नेशनल डेस्कः उत्तर भारत में पहले से चल रही कड़ाके की ठंड अब बारिश के थपेड़ों से और तीखी हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 10 घंटों के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ जाएगा। शेषज्ञों का अनुमान है कि इन राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है।  30 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

उत्तराखंड: कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार: अगले 15 घंटे में मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। पटना में तापमान 22 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम 18 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है।

सिक्किम: ओलावृष्टि की संभावना।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

दिल्ली: बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

शीतलहर का अलर्ट:
IMD ने 28 जनवरी को उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, बदायूं, कानपुर, ललितपुर और महोबा में ठंड का असर बढ़ सकता है। दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और पानीपत में सुबह के समय ठंडी और तेज हवाओं के साथ मौसम ठंडा रहेगा। पंजाब के कई जिलों में भी शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम:
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन शीतलहर जारी है। मनाली में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में ठंड का असर बना रहेगा। श्रीनगर में तापमान माइनस 6 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि 30 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके प्रभाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!