'...गर्मियों में ठंडी बियर नहीं पिलाओगे' यूजर की फरमाइश पर सोनू सूद का मजेदार जवाब...लोग कर रहे तारीफ

Edited By Updated: 06 Apr, 2022 03:15 PM

sonu sood gave a funny answer on the request of the user

कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आम लोगों की काफी मदद की। लॉकडाउन में सोनू सूद आम लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। सोशल मीडिया पर जो भी कोई सोनू सूद से मदद मांगता था वो झट से उसका जवाब देते थे।

नेशनल डेस्क: कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आम लोगों की काफी मदद की। लॉकडाउन में सोनू सूद आम लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। सोशल मीडिया पर जो भी कोई सोनू सूद से मदद मांगता था वो झट से उसका जवाब देते थे।

PunjabKesari

लॉकडाउन के बाद ही नहीं, आज भी लोग सोनू सूद से कोई मदद मांगते हैं तो वे मना नहीं करते। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिनेता से ऐसी फरमाइश कर डाली जिसे पढ़कर हंसी छूट गई। वहीं सोनू ने भी उस फरमाइश पर जवाब देने में देर नहीं की। सोनू सूद का जवाब भी ऐसे था कि लोग उस पर मजे ले रहे हैं। 

 

यूजर ने की अटपटी डिमांड
एक यूजर ने लिखा- सर्दियों में कंबल दान करने वालों, गर्मियों में ठंडी बियर नहीं पिलाओगे। यूजर ने एक एक पोस्ट शेयर करते लिखा- कहां हो @SonuSood...इसके साथ यूजर ने एक पोस्ट शेयर की, जिस पर लिखा था- सर्दियों में कंबल दान करने वालों, गर्मियों में ठंडी बियर नहीं पिलाओगे। सोनू सूद ने भी इस पोस्ट का बड़ा मजेदार जवाब दिया। सोनू सूद ने लिखा-  बियर के साथ भुजिया चलेगा? लोग सूद के इस ट्वीट पर खूब मजे ले रहे हैं। कई लोग सोनू सूद के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!