श्रीलंका ने एक माह में तीसरी बार 18 और भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 17 Jan, 2024 04:38 PM

sri lanka arrests 18 more indian fishermen

श्रीलंका की नौसेना ने उसकी समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ने पर 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौकाएं जब्त कर...

कोलंबोः श्रीलंका की नौसेना ने उसकी समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ने पर 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौकाएं जब्त कर ली।  भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर श्रीलंका की जलसीमा में  मछली पकड़ने की वजह से गिरफ्तार करने की यह एक माह में तीसरी घटना है। श्रीलंका की नौसेना ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तरपूर्व में मन्नार तट से सटे समुद्री क्षेत्र में मंगलवार को इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी नौकाएं जब्त कर ली गई हैं। उसने बताया कि पकड़े गए इन 18 मछुआरों को मन्नार के तालपाडू पायर ले जाया गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए तलाईमन्नार के मात्स्यिकी निरीक्षक के हवाले कर दिया गया।

 

रविवार को, श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी नौकाएं जब्त कर ली गयी थीं। उससे पहले ऐसी ही घटना में 12 भारतीय मछुआरे पकड़े गये थे। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के रिश्तों में गतिरोध का कारण है।श्रीलंका के नौसैनिक देश की कथित समुद्री सीमा में मछली पकड़ने पर भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते हैं और उनकी नौकाएं जब्त कर लेते हैं। तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला पाक जलडमरूमध्य दोनों देशों के मछुआरों के लिए मात्स्यिकी के लिहाज से प्रमुख क्षेत्र है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!